सिराली पुलिस की सतर्कता से मिली खुशी घर लौटे भगवानपुर के दोनों बच्चे ।पुलिस की समझदारी और त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने ली राहत की सांस
सिराली पुलिस की सतर्कता से मिली खुशी घर लौटे भगवानपुर के दोनों बच्चे ।पुलिस की समझदारी और त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने ली राहत की सांस
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
हरदा। सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा के दो बच्चे स्कूल जाने का कहकर घर से निकले, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। बच्चों के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, पर जब बच्चे नहीं मिले तो सिराली पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही सिराली थाना प्रभारी सीताराम पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साधनों की मदद से बच्चों की खोज शुरू की। जांच में पता चला कि दोनों बच्चे सिराली से बस में बैठकर हरदा पहुंचे और वहां से पीतमपुर के लिए निकल गए। थाना प्रभारी ने तत्काल पीतमपुर पुलिस से संपर्क किया और दोनों बच्चों की लोकेशन साझा की। संयुक्त प्रयासों से कुछ ही घंटों में दोनों बच्चे सुरक्षित मिल गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद बच्चों के चाचा पीतमपुर पहुंचे और उन्हें सकुशल घर लेकर आए। सिराली पुलिस की त्वरित कार्यवाही और संवेदनशीलता के चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की मुस्तैदी और मानवीय दृष्टिकोण से उनके घर फिर से खुशियों से भर गया।
*थाना प्रभारी सीताराम पटेल ।*
जैसे ही सूचना मिली, हमने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर लिया। टीम ने लगातार ट्रैकिंग की और आखिरकार बच्चे सुरक्षित मिल गए। हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि हर व्यक्ति को समय पर मदद मिले ।
