विक्रमादित्य कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर
विक्रमादित्य कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल हेडलाइंस सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती को सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवको ने रक्तदान किया। विक्रमादित्य कालेज भोपाल में भोपाल मेमोरियल हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर भोपाल द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया शिविर में विक्रमादित्य कालेज की एन.एस एस. यूनिट के सभी छात्र-छात्राओं ने आगे आकर स्वैच्छिक 12 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। रक्तदान की प्रेरणा सभी लोगों को दी इसके लिये पूर्व में रक्तदान जागरूकता हेतु विक्रमादित्य कालेज के एन एस.एस के छात्रों द्वारा कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज बन्छौरिया के नेतृत्व में छात्रों को रक्तदान हेतु प्रोहत्साहित किया गया। उद्देश्य था समाज के युवा वर्ग को रक्तदान के महत्व को समझाना। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. महादेव पंडागरे ने छात्रों को बताया कि किस प्रकार स्वैच्छा से किया गया आपका रक्त कई और लोगों का जीवन बचा सकता है एवं केवल स्वेच्छा से रक्तदान की आदत को अपना कर छात्र किस प्रकार से समाज सेवा कर सकते हैं। इस अवसर पर भोपाल मेमोरियल एण्ड रिसर्च सेंटर भोपाल से डॉ. सीमा नावेद मेडिकल आफीसर ने सभी छात्र/छात्राओं को रक्तदान करने से क्या लाभ है इससे अवगत कराया और रक्तदान के विषय में व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया। छात्रों को रक्तदान हेतु प्रोहत्साहित करने के लिए डॉ. मनीषा श्रीवास्तव (एमडी.) भोपाल मेमोरियल हास्पिटल, श्री इश्तियार अहमद उपस्थित थे। आज छात्राओं द्वारा रक्तदान करते देखकर उन्होंने काफी सराहनीय कदम बताया।
