नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किया “स्वच्छता ही सेवा – विशेष अभियान 5.0” के समापन समारोह का शुभारंभ
नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किया “स्वच्छता ही सेवा – विशेष अभियान 5.0” के समापन समारोह का शुभारंभ
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी जी ने भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एवं अनुसंधान केंद्र (ICMR–BMHRC) द्वारा आयोजित “स्वच्छता ही सेवा – विशेष अभियान 5.0” के अंतर्गत हुए सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह तथा स्वच्छता अभियान समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सूर्यवंशी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन शैली है। समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वच्छ भारत मिशन को जनांदोलन बनाए और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए।
यह विशेष अभियान स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और समाज में स्वच्छ भारत मिशन की भावना को सशक्त बनाने का एक सराहनीय प्रयास है।
इस अवसर पर BMHRC की निदेशक डॉ॰ मनीषा श्रीवास्तव जी, श्रीमती रूमा रस्तोगी जी तथा श्री हेमंत पाण्डे जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और सभी को स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।
