भोपाल में छठ महोत्सव सीज़न-2: परंपरा, संस्कृति और पर्यावरण का अद्भुत संगम
भोपाल में छठ महोत्सव सीज़न-2: परंपरा, संस्कृति और पर्यावरण का अद्भुत संगम
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल सूत्रधार (SKJS) द्वारा आयोजित ‘छठ महोत्सव सीज़न-2’ का भव्य आयोजन 31 अक्टूबर को कंट्री साइड कल्चर, बावड़िया कलां में किया गया। इस आयोजन की जानकारी प्रीति खरे ने मीडिया को दी। कार्यक्रम में पारंपरिक आस्था, समृद्ध संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहा ‘बिहार परिधान उत्सव’, जिसमें मॉडल्स ने बिहार की पारंपरिक वेशभूषा में रैंप पर उतरकर संस्कृति की झलक पेश की। वहीं, छठ पर्व से जुड़े पारंपरिक व्यंजन और प्रसाद ने आगंतुकों का मन मोह लिया।
छठ महोत्सव ने न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को उजागर किया, बल्कि सामुदायिक एकता और भारतीय परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी दिया।
