नियमितीकरण की मांग को लेकर बिजली संविदा कर्मियों का बड़ा प्रदर्शन
नियमितीकरण की मांग को लेकर बिजली संविदा कर्मियों का बड़ा प्रदर्शन
भोपाल हेडलाइंस — संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल।
प्रदेश भर के बिजली संविदा कर्मी एकजुट होकर "मुख्यमंत्री ध्यानाकर्षण कार्यक्रम" के तहत बड़ा प्रदर्शन करेंगे। संविदा कर्मियों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि नियमितीकरण के प्रस्ताव पर तीन महीने बीत जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 55 जिलों के कलेक्टर, मंत्री, सांसद और विधायकों को संविदा कर्मी पहले ही ज्ञापन दे चुके हैं, वहीं कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए अनुशंसा पत्र भी लिखे हैं।
विभाग में लंबे समय से कार्यरत करीब 5 हजार बिजली संविदा कर्मी अपनी एक सूत्री मांग — “बिना परीक्षा, सीधा नियमितीकरण” को लेकर आंदोलनरत हैं। उनका कहना है कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से विभाग में कार्यरत हैं और पहले ही विभाग में परीक्षा व साक्षात्कार देकर संविदा आधार पर नियुक्त हुए थे।
संविदा कर्मियों का कहना है कि विद्युत विभाग में हाल ही में 49,263 नियमित पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से कम से कम 5 हजार पदों पर संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए।
यदि सरकार शीघ्र कोई निर्णय नहीं लेती, तो संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
