विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल जिला भोजपुर का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं कार्यालय उद्घाटन 2 नवम्बर को

 

भोपाल हेडलाइंस — संतोष योगी की खबर 

 

भोजपुर।

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल जिला भोजपुर द्वारा 2 नवम्बर 2025, रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन एवं कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम विवरण :

कार्यालय उद्घाटन स्थल: नंदी चौक, शिव मंदिर

दिनांक: 2 नवम्बर 2025, रविवार

समय: प्रातः 10:30 बजे कार्यालय उद्घाटन

कार्यकर्ता सम्मेलन: प्रातः 11:00 बजे

स्थान: भारत माता मंदिर, महारा स्टेट, 11 मील

कार्यक्रम के पश्चात भारत माता आरती एवं भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा।

इस कार्यक्रम के संयोजक मुकेश जोशी (जिलाध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद), सुरेन्द्र कीर (जिला मंत्री, विश्व हिन्दू परिषद) तथा शिवराज धाकड़ (जिला संयोजक, बजरंग दल) हैं।

संगठन ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित पत्रकार बंधुओं से सादर उपस्थिति की अपील की है।