भव्य श्री श्याम संकीर्तन भजन संध्या का आयोजन 3 नवम्बर को जयदीप ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर होगा आयोजन

 

भोपाल हेडलाइंस — संतोष योगी की खबर

99932 68143

 

भोपाल।

जयदीप ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर गायत्री नगर, गोविंदपुरा भोपाल में 3 नवम्बर 2025, दिन सोमवार को “एक शाम खाटूवाले के नाम भजन संध्या” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 7:00 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा।

भजन संध्या में जयपुर से प्रसिद्ध भजन गायिका कृपा पटेल, भोपाल के भजन गायक विपिन चौबे एवं भजन गायिका मार्तिका इंगले अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी। आयोजन स्थल को खाटू श्याम बाबा की भव्य झांकी एवं रंगीन रोशनियों से सजाया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खाटू श्याम के प्रति भक्ति भावना और जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक एकता का संदेश देना है।

इस आयोजन में शहर के अनेक भक्तों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम के आयोजक जयदीप ठाकुर (इन्दपुरी मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा) ने सभी भक्तों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस भजन संध्या में शामिल होकर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

 स्थान: गायत्री नगर, गोविंदपुरा, भोपाल

 दिनांक: 3 नवम्बर 2025 (सोमवार)

 समय: शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक