भोपाल वार्ड नंबर 10 में दरोगा संजय के साथ मारपीट और गाली-गलौज, साफ-सफाई को लेकर हुआ विवाद

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 

भोपाल। राजधानी के वार्ड नंबर 10 से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ नगर निगम के दरोगा संजय के साथ साफ-सफाई को लेकर कुछ नागरिकों ने मारपीट और गाली-गलौज की।

सूत्रों के अनुसार, दरोगा संजय वार्ड में नियमित निरीक्षण और सफाई व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए उनसे विवाद किया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नगर निगम कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जबकि कुछ असामाजिक तत्वों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए सरकारी कर्मचारी से दुर्व्यवहार किया। यह घटना प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

 

नगर निगम कर्मचारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और मांग की है कि ऐसे नागरिकों पर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी सरकारी कार्य में बाधा डालने की हिम्मत न करे।