मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हर्ष और उल्लास — प्रदेशभर में मनाया जा रहा उत्सव

 

भोपाल हेडलाइंस — संतोष योगी की खबर

 

भोपाल।

आज मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पूरे उत्साह, हर्ष और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के नागरिकों ने एक-दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राज्य के गौरवशाली इतिहास को नमन किया।

 

वर्ष 1956 में अस्तित्व में आए मध्य प्रदेश ने आज देश में विकास, संस्कृति और एकता के प्रतीक रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

 

इस अवसर पर एक विशेष गीत “मारो मध्य प्रदेश है” लॉन्च किया गया है, जिसे सिंगर आकृति मेहरा ने अपनी मधुर आवाज़ दी है, जबकि संगीत एस. आर. डेहरिया और नेहा डेहरिया ने तैयार किया है।

 

राज्य सरकार और विभिन्न संस्थानों द्वारा राजधानी भोपाल सहित सभी जिलों में स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रदर्शनी, सम्मान समारोह और जनकल्याण योजनाओं की जानकारी प्रमुख आकर्षण रहे।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा —> “मध्य प्रदेश हमारी पहचान, हमारी शान है। हमें मिलकर इसे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।”

 

 

 

प्रदेशवासियों ने इस अवसर पर विकास, शांति और समृद्धि की कामना की।

 

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

जय मध्य प्रदेश, जय भारत!