मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर “प्यारो मध्यप्रदेश” गीत एस.एम.डब्ल्यू. म्यूज़िक कंपनी से हुआ लॉन्च

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की संस्कृति, सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों को समर्पित गीत “प्यारो मध्यप्रदेश” एस.एम.डब्ल्यू. म्यूज़िक कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया। इस गीत को अपनी सुरीली आवाज़ दी है गायिका आकृति मेहरा ने, जबकि गीत एवं संगीत की रचना एस. आर. डेहरिया ने की है।

यह गीत मध्यप्रदेश की विविधता, प्राकृतिक सुंदरता और गौरवशाली धरोहरों का जीवंत चित्र प्रस्तुत करता है। इसमें भोपाल की झीलों की नगरी की मनोहर छटा, महाकाल की नगरी उज्जैन, मां शारदा का धाम मैहर, विश्वप्रसिद्ध खजुराहो, हीरा नगरी पन्ना, सांची के स्तूप, पंचमढ़ी की हरियाली और माँ नर्मदा के पावन तटों का भावनात्मक वर्णन किया गया है।

मध्यप्रदेश की उभरती प्रतिभाओं द्वारा प्रस्तुत यह गीत प्रदेशवासियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। संगीत प्रेमियों ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान को अभिव्यक्त करने वाला प्रेरणादायक प्रयास बताया है।