संत शिरोमणि नामदेव महाराज जयंती समारोह को बालिस्ता रावत, राजू राठौर ने किया संबोधित ।
संत शिरोमणि नामदेव महाराज जयंती समारोह को बालिस्ता रावत, राजू राठौर ने किया संबोधित ।
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भोपाल जिला प्रभारी बालिस्ता रावत ने संबोधित कर बताया कि संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती पर विट्ठल भगवान को इसलिए याद किया जाता है क्योंकि वह विट्ठल जी के एक महान और समर्पित भक्त थे, बचपन में विट्ठल जी ने एक बार उनका दूध पीकर उन्हें दर्शन दिए थे, जिससे नामदेव को विट्ठल नाम की धुन लग गई थी, यह एक निष्ठा और भक्ति का प्रतीक है, विट्ठल नाम का अर्थ है भगवान कृष्ण का दूसरा नाम, और इसे शक्ति और समर्थन का प्रतीक भी माना जाता है ।
वार्ड 73 के पार्षद राजू राठौर ने भी संबोधित किया और भव्य व सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा नामदेव जयंती की शुभकामनाएं दी ।
सर्व नामदेव समाज विकास एवं जनकल्याण समिति के अध्यक्ष भगीरथ नामदेव, महामंत्री दशरथलाल नामदेव, कोषाध्यक्ष संतोष नामदेव व समिति पदाधिकारियों के नेतृत्व में संत शिरोमणि नामदेव महाराज जयंती समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर सुंदरकांड, सत्यनारायण कथा व हवन कराया गया, कार्यक्रम में मंचासिन अतिथियों का स्वागत व नामदेव समाज के वरिष्ठजनों तथा समाज के कार्य में योगदान देने वालों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया, कार्यक्रम के समापन पर भोजन प्रसादी कराया गया ।
कार्यक्रम में रामदयाल धाकड़, पुरुषोत्तम चौरसिया, किशनलाल चौरसिया, प्रताप भानु शर्मा, लखनलाल यादव, जीएस चंद्रा नामदेव, मेजर आरएस नामदेव, ओमकार नामदेव, रामस्वरूप नामदेव, भीकमसिंह नामदेव, ध्रुव नारायण नामदेव, कमलेश नामदेव, अभय नामदेव, सुनील नामदेव, मनोज नामदेव, विनोद नामदेव, राजेंद्र नामदेव, अखिलेश नामदेव, रमेश नामदेव, सुदीप नामदेव, राधेश्याम नामदेव, प्रदीप नामदेव, प्रिंस नामदेव व सैकड़ों कार्यकर्ता तथा नामदेव समाज के नागरिक उपस्थित थे ।
