नामदेव समाज मंदिर समिति द्वारा विट्ठल भगवान की पूजा-अर्चना एवं शोभायात्रा संपन्न 

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। नामदेव समाज मंदिर समिति द्वारा वार्ड 77, नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चंदन नगर कॉलोनी स्थित मंदिर से विट्ठल भगवान की पूजा-अर्चना कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में नामदेव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा पीढ़ी, मातृशक्ति, युवक-युवतियाँ तथा क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा का मार्ग में प्रकाश यदुवंशी मित्र मंडल द्वारा पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा का समापन विट्ठल भगवान मंदिर में हुआ, जहाँ कलश रोहण एवं सामूहिक आरती संपन्न हुई। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह मंडल के अध्यक्ष आदरणीय श्री बबलेश राजपूत जी द्वारा संत नामदेव जी को माल्यार्पण किया गया तथा समिति के अध्यक्ष आदरणीय श्री भीकम सिंह नामदेव जी का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष श्री बबलेश राजपूत जी ने प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश श्री नीलेश नामदेव जी का भी स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री श्याम सुंदर शर्मा जी, श्री प्रकाश यदुवंशी जी, श्री एकांश सिंह ठाकुर जी, श्री हुसैन अली जी सहित नामदेव समाज के जिला संगठन के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।