*अभिनंदन धन्यवाद आभार*

प्रांतीय युवा चिंतन शिविर,27 से 29 शारदा विहार भोपाल नवऊर्जा से भरा एक प्रेरक आयोजन

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल का शारदा विहार आवासीय विद्यालय में 27 से 29 अक्टूबर को युवा ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक चिंतन से सराबोर हो उठा। अवसर था प्रांतीय युवा चिंतन शिविर का, जिसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों युवा प्रतिनिधियों ने भाग लेकर एक नए भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।

तीन दिवसीय इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता,जीवन मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की भावना का संवर्धन करना था। पूरे परिसर में अनुशासन, संवाद ,स्वच्छता और सृजनशीलता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

*इस आयोजन को सफल बनाने में भूमिका निभाने वाले सभी संगठन के वरिष्ठ, कनिष्ठ जनों प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगी दानदाताओं ,सुरक्षा, शासन ,प्रशासन ,मीडिया के भाइयों बहनों को हृदय से धन्यवाद अभिनंदन आभार।*

युवा प्रकोष्ठ गायत्री शक्तिपीठ भोपाल, रमेश नागर