भेल क्षेत्र में स्वदेशी अपनाने के लिए नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल भेल क्षेत्र में जन अभियान परिषद के द्वारा से स्वदेशी अपनाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया | इस आयोजन को करने में जन अभियान परिषद नगर विकास प्रस्फुटन समिति भेल और जिंदगी दा होप का चेंज का विशेष सहयोग रहा | कार्यक्रम का आयोजन भेल स्थित विजय मार्केट में किया गया| इस नुक्कड़ नाटक का मंचन एक्सीलेंस कॉलेज के बीए इकोनॉमिक्स छात्रों द्वारा किया गया| इस आयोजन को मार्केट में आए ग्राहक व अन्य दुकानदारों ने बहुत सराहा |इस नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य देश में स्वदेशी सामान की खरीदी बढ़ाना था| इस अवसर पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति भेल के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार शर्मा जी, श्रेजल चौहान जी ,अभिजीत राव जी, रोहित उपाध्याय जी , आकाश गुर्जर जी ,पीयूष द्विवेदी जी ,डोली पचौरी जी ,समाजसेवी पद्मा दीक्षित जी समाजसेवक मुकेश गौर जी उपस्थित थे | नुक्कड़ नाटक का मंचन धैर्य लोधी,नेहाल द्विवेदी ,स्वर्णा गर्ग, ऋषिका वरंगाओंकर, प्रत्युषा चौहान, हर्षिता वर्मा, अंश जाटव,तनु ध्रुव,वत्सला चौबे ,अदीबा वारसी, अभ्युदय त्रिपाठी, लक्षिता साहू,महक ठाकुर,गरिमा पांडे,डोली पंडोले ,अबान अली द्वारा किया गया | इसमें स्वदेशी सामानों को खरीदने और इस्तेमाल करने का आवाहन किया गया और अंत में स्वदेशी अपनाओ के नारों के साथ जन-जन तक इस अभियान को पहुंचाया गया इसमें मार्केट के वरिष्ठ गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे| यह मंचन डॉक्टर आशीष शर्मा जी के निर्देशन में आयोजित किया गया| अंत में सभी स्टूडेंट्स को स्वर्ण पदक से भी नवाजा गया|