विक्रमतित्य कॉलेज में रिजर्व बैंक द्वारा फाइनेंशियल लिटरेसी कार्यक्रम आयोजित छात्रों को दी गई वित्तीय साक्षरता, सुरक्षा एवं निवेश की जानकारी
विक्रमतित्य कॉलेज में रिजर्व बैंक द्वारा फाइनेंशियल लिटरेसी कार्यक्रम आयोजित
छात्रों को दी गई वित्तीय साक्षरता, सुरक्षा एवं निवेश की जानकारी
भोपाल हेडलाइंस — संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल,/विक्रमतित्य कॉलेज, रतिबड़ कैंपस में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के Financial Inclusion and Development Department (FIDD) द्वारा “Financial Literacy” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती डॉ. दीप्ति चारोलीकर आर.बी.आई. शाखा के प्रबंधक श्री अंकुर गुप्ता ने की।
सेमिनार में श्री गुप्ता ने बताया कि Financial Literacy के तीन मुख्य स्तंभ होते हैं — वित्तीय ज्ञान, वित्तीय व्यवहार और वित्तीय दृष्टिकोण। उन्होंने कहा कि बचत की आदत व्यक्ति के आर्थिक स्थायित्व की पहली सीढ़ी है। उन्होंने छात्रों को Financial Planning, Systematic Investment Plan (SIP), और Fraud से बचाव जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने छात्रों को Public Sector Bank, Private Sector Bank, Rural Bank, Payment Bank, Small Finance Bank और Corporate Bank की भूमिका एवं कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया। साथ ही उन्होंने आर.बी.आई. की विभिन्न योजनाओं जैसे सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी देते हुए कहा कि 18 से 40 वर्ष के लोग इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।
श्री गुप्ता ने UPI ट्रांजेक्शन, इंटरनेट बैंकिंग, और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों पर भी प्रकाश डाला और छात्रों को सिविल स्कोर (CIBIL Score) के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. महादेव पंडाग्रे ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

— विक्रमादित्य कॉलेज, भोपाल
