भोपाल में शोक की लहर — श्री मानसिंह कुशवाहा जी का निधन
भोपाल में शोक की लहर — श्री मानसिंह कुशवाहा जी का निधन
भोपाल हेडलाइंस — संतोष योगी की खबर
भोपाल, 4 नवंबर 2025। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि पूजनीय श्री मानसिंह कुशवाहा जी, जो अपने परिवार और समाज के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन और शक्ति के स्रोत रहे, का आज शाम 4:15 बजे एम्स हॉस्पिटल, भोपाल में निधन हो गया।
परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय कुशवाहा जी के स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद ने सदैव परिवार का मार्गदर्शन किया। उनके जाने से परिवार, परिचितों और समाज में गहरा शोक व्याप्त है।
परिवार ने बताया कि “पिताजी भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद और प्रेरणा सदा हमारे साथ रहेंगे।”
अंतिम संस्कार का आयोजन 4 नवंबर 2025, दोपहर 1:00 बजे ग्राम बेरखेड़ी वाज्याफ्त, नीलबड़ रोड, भोपाल में किया जाएगा।
स्वर्गीय श्री मानसिंह कुशवाहा जी की आत्मा की शांति के लिए समस्त जनों से प्रार्थना की गई है।
ॐ शांति… ॐ शांति…
