मध्य प्रदेश में विद्युत कर्मचारियों को बड़ी सौगात — फ्रिंज बेनिफिट्स में बढ़ोत्तरी की घोषणा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने की घोषणा, मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव की उपस्थिति में “समाधान योजना” का शुभारंभ

भोपाल हेडलाइंस — संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल, /मध्य प्रदेश के ऊर्जा विभाग से जुड़े कर्मचारियों को लंबे समय से प्रतीक्षित खुशखबरी मिली है। आज राज्य के माननीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी ने विद्युत कर्मचारियों के 20 वर्ष से अधिक समय से लंबित फ्रिंज बेनिफिट्स — जिनमें जोखिम भत्ता, यात्रा भत्ता एवं रात्रिकालीन भत्ता शामिल हैं — में बढ़ोत्तरी की घोषणा की।

यह घोषणा आज मुख्यमंत्री श्री मोहन सिंह यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित “समाधान योजना” के शुभारंभ समारोह में की गई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर, अखिल भारतीय बिजली मजदूर महासंघ के पदाधिकारी श्री राम निवास टाले एवं श्री रमेश नागर, मध्य क्षेत्र के महामंत्री श्री संदीप त्रिपाठी, संगठन मंत्री श्री शेखर राखड़े, कार्यालय मंत्री श्री देवेंद्र नेवले एवं मंत्री श्री अमित सिंह कुर्मी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा माननीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी का शॉल, श्रीफल, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।