कस्तूरबा नगर में स्तुति यादव के प्रथम जन्म दिवस पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

कस्तूरबा नगर। चेतक ब्रिज के पास स्थित कस्तूरबा नगर में धर्मेंद्र यादव द्वारा अपनी पुत्री स्तुति यादव के प्रथम जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुख्य यजमान धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बेटी के पहले जन्मदिन को धार्मिक और संस्कारमय वातावरण में मनाने हेतु यह कथा रखी गई है।

श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 4 नवंबर से हुआ है, जो 10 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक संपन्न होगी। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी जा रही है, वहीं परिवार एवं समाजजन इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर रहे हैं इस अवसर पर राकेश यादव बाबा भाई पार्षद, पूर्व पार्षद उपेंद्र तोमर ,पार्षद अशोक वाणी ,पार्षद डी सूर्यकांत गुप्ता, आदि विशेष रूप से श्रद्धालु उपस्थित थे

कथा के माध्यम से श्रद्धालु भक्ति, सदाचार और धर्म के संदेशों से प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं।