श्री साईं निकेतन विद्यालय में इंदौर के प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दीप माहेश्वरी ने दिया स्वास्थ्य एवं फिटनेस का संदेश
श्री साईं निकेतन विद्यालय में इंदौर के प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दीप माहेश्वरी ने दिया स्वास्थ्य एवं फिटनेस का संदेश
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
सिराली! श्री साईं निकेतन विद्यालय में इंदौर के प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दीप माहेश्वरी द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य एवं फिटनेस जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
डॉ. माहेश्वरी, जो कि इंदौर स्थित “अर्पणा फिज़िओक्योर क्लिनिक” के संचालक हैं और क्रिकेट, फुटबॉल तथा हॉकी जैसी कई राष्ट्रीय स्पोर्ट्स टीमों के फिटनेस एक्सपर्ट के रूप में कार्य कर चुके हैं, ने विद्यार्थियों को परीक्षा के समय अधिक पढ़ाई से होने वाले गर्दन, पीठ और कंधों के दर्द से राहत के उपाय बताए।
उन्होंने कहा कि बच्चों में लंबे समय तक बैठकर पढ़ाई करने की आदत से शरीर में जकड़न और दर्द की समस्या आम है, जिसे सही बॉडी पॉस्चर, समय-समय पर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ और पर्याप्त आराम से दूर किया जा सकता है।
डॉ. माहेश्वरी ने खेलकूद के दौरान होने वाली इंजरी से बचाव और प्राथमिक उपचार (First Aid) के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता भी बढ़ती है।
विद्यालय की संचालिका ने डॉ. दीप माहेश्वरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि —
ऐसे सत्र विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं और उनके समग्र विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।”
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बच्चों ने सत्र के दौरान उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और फिजियोथेरेपिस्ट से स्वस्थ जीवनशैली के व्यावहारिक उपाय सिखाए
