करोंद नामदेव समाज मंदिर समिति के अध्यक्ष बने श्री भीकम नामदेव — समाज में हर्ष की लहर
करोंद नामदेव समाज मंदिर समिति के अध्यक्ष बने श्री भीकम नामदेव — समाज में हर्ष की लहर
भोपाल हेडलाइंस — संतोष योगी की रिपोर्ट
भोपाल।
करोंद नामदेव समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल उस समय देखने को मिला जब समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री भीकम नामदेव को करोंद नामदेव समाज मंदिर समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
समाज के लोगों का कहना है कि श्री भीकम नामदेव की कर्मनिष्ठा, संघर्षशीलता और दूरदृष्टि समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रही है। उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा, उत्साह और दिशा के साथ प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होगा।
इस अवसर पर समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें —
सह प्रभारी श्री विनय चौधरी, श्री संजय नामदेव (वैध);
संचालक डॉ. श्री एच.वी. नामदेव (भोपाल हाईटेक हॉस्पिटल);
कोषाध्यक्ष सह संयोजक श्री नीलेश नामदेव, श्री दीपक नामदेव, श्री अजय चौधरी;
उपकोषाध्यक्ष श्री गंभीर नामदेव;
सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती ज्योति नामदेव (सूत्रधार);
सह प्रभारी श्रीमती सीमा नामदेव एवं कीर्ति नामदेव;
भंडारा प्रभारी श्री संदीप नामदेव, श्री अरविंद नामदेव, श्री बुंदेल सिंह, श्री गौरभ नामदेव, श्री माधव नामदेव, श्री लक्ष्मीनारायण नामदेव (बागरीद);
प्रसादी वितरण प्रभारी श्री गोपाल नामदेव, श्री विजय नामदेव (नरियलखोड़ा), श्री हेमंत नामदेव (शा.बाद), इंजीनियर मनीज नामदेव;
मीडिया प्रभारी श्री विकास नामदेव, श्री शिवम नामदेव;
मंदिर साज-सज्जा प्रभारी श्री हेमंत नामदेव, श्री प्रशांत नामदेव, श्री स्पर्श नामदेव, श्री राजेश नामदेव;
मंच संचालन प्रभारी श्री भीकम सिंह नामदेव, श्री नवीन नामदेव;
प्रतिभा सम्मान प्रभारी श्री दीपक नामदेव, श्री नवीन नामदेव, श्री नीलेश नामदेव शामिल रहे।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सदस्यों ने भी श्री भीकम नामदेव को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन की मजबूती और विकास की कामना की।
