एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम — 29वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ 8 नवंबर को 101 तुलसी माला गौमुखी सहित होंगी वितरित, रामचरित मानस अर्थ सहित भेंट की जाएगी
एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम — 29वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ 8 नवंबर को 101 तुलसी माला गौमुखी सहित होंगी वितरित, रामचरित मानस अर्थ सहित भेंट की जाएगी
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। श्री परशुराम मंदिर, शिवाजी नगर, भोपाल में प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली धार्मिक श्रृंखला “एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम” का 29वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ आगामी 8 नवंबर 2025 को सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस बार का पाठ देव उठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन अवसर पर विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस पवित्र पर्व के शुभ संयोग पर श्री सुंदरकांड पारिवारिक मंडल की ओर से उपस्थित 101 सनातन धर्म प्रेमियों को अभिमंत्रित तुलसी माला गौमुखी सहित भेंट की जाएगी।
श्रृंखला के तहत अब तक 1190 तुलसी मालाएँ वितरित की जा चुकी हैं। इसी क्रम में राम का आधार—रामायण वितरण योजना के अंतर्गत रामचरित मानस अर्थ सहित का वितरण भी किया जाएगा।
इसके साथ ही, पूर्व पाठों में सम्मानित 1293 महानुभावों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, नवम्बर माह में जिन 44 धर्मप्रेमियों के जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ की तिथियाँ हैं, उन्हें भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा। आयोजक मंडल ने अपील की है कि यदि किसी परिवार के सदस्य का जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ इस माह में है तो जानकारी प्रदान करें ताकि उन्हें सम्मान सूची में शामिल किया जा सके।
इस धार्मिक आयोजन में सभी सनातन धर्म प्रेमियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क:
डा. अनिल भार्गव (वायु) — मो. 9755 274 274
स्थान: श्री परशुराम मंदिर, शिवाजी नगर, भोपाल
तिथि: शनिवार, 8 नवंबर 2025
समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
