फिर हुआ नगर निगम कर्मचारी के ऊपर जानलेवा हमला ।
फिर हुआ नगर निगम कर्मचारी के ऊपर जानलेवा हमला ।
संतोष योगी की खबर
99932 68143
मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक कर्मचारी संघ शाखा नगर निगम भोपाल के जोन क्रमांक 13 के जेसीबी वाहन चालक इलू भाई को आज बागमुगलिया में कुछ आसमाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई है नगर निगम कर्मचारी अपना काम कर रहा था वहां के कुछ आसमाजिक तत्वों ने ईलू भाई को रोका और उनके साथ मारपीट की गई जिससे वह बुरी तरह जख्मी भी हो गए नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है आए दिन नगर निगम के कर्मचारियों पर कहीं ना कहीं जानलेवा हमला किया जाता है लेकिन नगर निगम प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं जाता है नगर निगम के जो परिवहन अधिकारी है चंचलेश गिरहरे जी उनसे भी कई बार यह निवेदन किया गया है कि कर्मचारियों की सुरक्षा के ऊपर ध्यान दिया जाए लेकिन नगर निगम के परिवहन अधिकारी चंचलेश गिरहरे जी कर्मचारियों की सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं देते यदि कर्मचारी कोई छोटी सी गलती कर देता है तो तत्काल उसको नौकरी से हटाने का निर्देश जारी कर देते हैं यह सरासर गलत है नगर निगम के कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए नगर निगम का कर्मचारी अपनी जान हथेली पर लेकर भोपाल को स्वच्छ बनाने में दिन-रात एक कर देता है भोपाल को दो नंबर पर अगर आया है तो नगर निगम का सफाई कर्मचारी वाहन चालक लेकर आया है लेकिन नगर निगम प्रशासन बिल्कुल भी कर्मचारियों की सुरक्षा की ओर ध्यान नहीं दे रहा है कर्मचारियों ने अब ठान लिया है कि अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे यदि नगर निगम प्रशासन और भोपाल पुलिस सुरक्षा प्रदान नहीं करती है तो ऐसे में नगर निगम का कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर काम नहीं करेगा ।
साबिर खान
प्रदेश अध्यक्ष
