एमबीएम ग्राउंड भोपाल में स्वदेशी मेले का शुभारंभ, प्रांत संघ संचालक अशोक जी पांडे ने किया उद्घाटन

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। मध्य भारत प्रांत द्वारा आयोजित 10 दिवसीय स्वदेशी मेला का आज एमबीएम कॉलेज ग्राउंड में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रांत संघ संचालक अशोक जी पांडे रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पार्षद पप्पू विलास, मुख्य संयोजक सतीश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सुशील अग्रवाल सहित प्रांत के अन्य प्रचारक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्वदेशी मेले का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और लोगों में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूकता लाना है। मेले में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल, झूले और स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई है।

आयोजकों द्वारा निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है, जिससे आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मेले का आयोजन एमबीएम कॉलेज ग्राउंड, भोपाल में किया गया है, जो आगामी 10 दिनों तक आगंतुकों के लिए खुला रहेगा।