कैट की नई पहल — साइबर सुरक्षा, स्वदेशी और महिला उद्यमिता पर बनेगा नया अभियान रोडमैप
कैट की नई पहल — साइबर सुरक्षा, स्वदेशी और महिला उद्यमिता पर बनेगा नया अभियान रोडमैप
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि संगठन व्यापारियों की सुरक्षा, स्वावलंबन, साइबर सुरक्षा, स्वदेशी अभियान और महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने के लिए नई कार्ययोजना तैयार कर रहा है।
भोपाल में हुई कैट मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता श्री खंडेलवाल ने की। इस बैठक में प्रदेशभर से पदाधिकारी शामिल हुए।
श्री खंडेलवाल ने बताया कि कैट ने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के साथ समझौता किया है, जिससे डिजिटल सेवाएँ गाँव-गाँव तक पहुँचाई जाएँगी। साथ ही साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा और व्यापारियों को साइबर बीमा से जोड़ा जाएगा।
महिला सशक्तिकरण के लिए ‘व्यापार सखी’ कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है, जबकि स्वदेशी जागरण मंच के साथ मिलकर “स्वदेशी रथ यात्रा” निकाली जाएगी ताकि भारतीय उत्पादों के प्रयोग को प्रोत्साहन मिल सके।
ई-कॉमर्स कंपनियों की मनमानी पर चिंता जताते हुए श्री खंडेलवाल ने सरकार से फ्रेंचाइज़ कानून लागू करने की माँग की, जिससे छोटे व्यापारियों के हित सुरक्षित रह सकें।
बैठक में भूपेन्द्र जैन, सुनील अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, नवीन गोयल, राजीव खंडेलवाल, सुनील जैन (501), गोविंददास असाटी और धर्मेन्द्र शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह बैठक कैट के भविष्य के अभियानों और व्यापारी हितों की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है।
