ऊर्जा विभाग के श्रमिकों की समस्याओं पर हुई अहम बैठक समाधान का मिला आश्वासन

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

भोपाल। प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में बिजली कर्मचारी महासंघ, पीया और आउटसोर्स प्रतिनिधि मंडल की बैठक अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मंडलोई के साथ नवनिर्मित प्रकाश भवन, भोपाल में संपन्न हुई।

बैठक में नीरज मंडलोई ने श्रमिकों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

बैठक में कुलदीप सिंह गुर्जर (प्रदेश महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ), सुशील कुमार पांडे (प्रदेश महामंत्री, बिजली कर्मचारी महासंघ), रामविलास टाले गुर्जर (राष्ट्रीय मंत्री, अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ), अजय कुमार मिश्रा (प्रदेश महामंत्री, पीया), संदीप त्रिपाठी (महामंत्री, मध्य क्षेत्र), मणिराज विश्वकर्मा (महामंत्री, पूर्व क्षेत्र), भगवान स्वरूप श्रीवास्तव (महामंत्री, पश्चिम क्षेत्र), पंकज पवार (महामंत्री, जनरेशन), शरद तिवारी (पीया), जितेन्द्र सिंह (अध्यक्ष, ट्रांसमिशन), राजेश जैन, सदाफल, शिव राजपूत (प्रदेश अध्यक्ष, आउटसोर्स प्रतिनिधि) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में नारा लगाया — “बीएमएस अमर रहे!”