भोपाल में खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार, भक्तों की उमड़ी श्रद्धा

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल। नेहरू नगर चौराहा पर बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक श्री भगवानदास सवनानी, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर तिवारी, कार्यक्रम संयोजक सत्यनारायण खटीक एवं आयोजक राहुल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

दरबार में आतिशबाजी, छप्पन भोग, मिष्ठान प्रसाद वितरण और एलईडी लेजर शो ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। “जय श्री श्याम, जय खाटू श्याम” के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

भक्तों ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और नगर सहित समूचे शहर में भक्ति एवं आनंद का वातावरण बना रहा।