*शासकीय महाविद्यालय शमशाबाद में हुआ राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन*

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

 

शमशाबाद- मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों अनुसार शासकीय महाविद्यालय शमशाबाद, विदिशा (म. प्र.) में पुस्तकालय विभाग द्वारा राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया यह वेबीनार " भारतीय ज्ञान प्रणाली के संवर्धन एवं विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने में पुस्तकालय की भूमिका एवं उसमें एआई आधारित सेवाओं की उपयोगिता " विषय पर केंद्रित रहा l

महाविद्यालय की इस वेबीनार में भोपाल - नर्मदा पुरम संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. मथुरा प्रसाद, डॉ.बी. डी.अहिरवार (प्राचार्य) आर. वी. एस. शासकीय कन्या स्नातकोत्तर कॉलेज, विदिशा एवं श्री राजेंद्र जैन (अध्यक्ष) जन- भागीदारी समिति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए l

 इस वेबीनार में सम्माननीय वक्तागण विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. संदीप कुमार पाठक (पुस्तकालयाध्यक्ष) भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल, डॉ बबीता गौर ( पुस्तकालयाध्यक्ष) ,गार्गी कॉलेज–दिल्ली विश्वविद्यालय एवं डॉ.अमित ताम्रकार, (पुस्तकालयाध्यक्ष)

सांची यूनिवर्सिटी ऑफ़ बुद्धिस्ट-इंडिक स्टडीज रहे जिन्होंने इस वेबीनार में विषय विशेषज्ञ के रूप में अपने विचार प्रस्तुत कर के वेबीनार के सभी प्रतिभागियों व छात्र छात्राओं को लाभान्वित किया l विकसित भारत में मील का पत्थर बनेगी शिक्षा नीति

 

वकताओं ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत, शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव की दिशा में कई पहल की जा रही है डा‌ संदीप पाठक ने कहा कि शिक्षा का हर वर्ग हर परिवार से जुड़ाव होता है। राष्ट्रीयता से भरपूर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 समग्र, सर्वांगीण, ज्ञान, कौशल, चरित्र विकसित करने वाली है, जो विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। डॉ बबीता गौर ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीयता और आधुनिकता का संगम है। डा अमित ताम्रकार ने बताया राष्ट्रीय शिक्षा नीत्ति और भारतीय ज्ञान प्रणाली पर प्रकाश डाला श्री राजेन्द्र जैन ने कहा कि आज स्टूडेंट को क्रिएटिव एवं संवेदनशील बनाना शिक्षक का दायित्व है।

इस राष्ट्रीय वेबीनार में लगभग 23 प्रदेशों से प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं शोधार्थियों द्वारा अपने रिसर्च शोध पेपर सभी के समक्ष ऑनलाइन प्रस्तुत किए l इस वेबीनार का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एस.के. गौतम द्वारा किया गया एवं उन्होंने वेबीनार के शीर्षक पर अपने विचार प्रस्तुत कर राष्ट्रीय स्तर पर सभी वेबीनार के प्रतिभागियों को लाभान्वित किया एवं पुस्तकालय विभाग को बधाई संदेश दिया l

यह वेबीनार महाविद्यालय के (पुस्तकालयाध्यक्ष) डॉ प्रभात पांडे द्वारा (संयोजक) द्वारा आयोजित किया गया उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल को धन्यवाद प्रेषित किया कि शासन की इस पहल से प्रत्येक वर्ष महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को आधुनिक एवं नवाचार विचार बिंदु से लाभ प्राप्त हो रहा है l