कैम्पियन स्कूल के रोलर स्केटर्स का शानदार प्रदर्शन — 13 पदकों पर जमाया कब्जा

8 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक जीते

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल, कैम्पियन स्कूल, अरेरा कॉलोनी भोपाल के प्रतिभाशाली स्केटर्स ने 30वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इंदौर के एमरॉल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के स्केटिंग रिंक पर आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कैम्पियन के स्केटर्स ने कुल 13 पदक (8 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य) जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

यह छह दिवसीय प्रतियोगिता मध्यप्रदेश रोलर स्केटिंग संगठन द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर के लगभग 650 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में कैम्पियन स्कूल के विजेता स्केटर्स —

रिशिका शिंदे – 3 स्वर्ण पदक

कशवी शर्मा – 3 स्वर्ण पदक

संभव मिश्रा – 1 स्वर्ण, 1 रजत पदक

अंविता सिंह – 1 स्वर्ण, 1 रजत पदक

दिव्यांश लगलवार – 1 रजत पदक

यशनील चौधरी – 1 रजत पदक

ज्वेल साजी जॉर्ज – 1 कांस्य पदक

इन सभी खिलाड़ियों ने 200 मी., 300 मी., 500 मी. और 1000 मी. रिंक, लैप एवं रोड वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह पदक हासिल किए।

खिलाड़ियों ने विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं कोच श्री संजय मिश्रा और श्रीमती मीनाक्षी राजपूत के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. अथनस लकड़ा एस.जे., उप प्राचार्य मनोज मिंज एस.जे. एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के एचओडी श्री जोंसी कोशी ने कोच संजय मिश्रा, मीनाक्षी राजपूत और सभी विजेता छात्रों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।फादर डॉ. अथनस लकड़ा एस.जे., प्राचार्य, कैम्पियन स्कूल, अरेरा कॉलोनी, भोपाल