धर्म नगरी सिराली में ठाकुर जी सुंदरकांड मंडल ने पूज्य प्रेमानंद जी महाराज को समर्पित किया भक्ति चित्रपट, लिया आशीर्वाद

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532

सिराली। धर्म और भक्ति की पावन भूमि सिराली में ठाकुर जी सुंदरकांड मंडल के सदस्यों ने अपनी गहरी श्रद्धा और आस्था का भावपूर्ण परिचय दिया। मंडल के सदस्यों ने पूज्य संत श्री प्रेमानंद जी महाराज का सुंदर चित्रपट ससम्मान समर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाराज श्री ने इस भक्ति भाव से प्रेरित चित्रपट को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और मंडल के समस्त सदस्यों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं की ऐसी भक्ति भावना समाज में धार्मिक संस्कारों के प्रति नई चेतना जगाती है।

मंडल सदस्य शशांक व्यास ने बताया कि “पूज्य प्रेमानंद जी महाराज की दिव्य वाणी ने हमें सच्ची भक्ति का अर्थ समझाया है। आज के दौर में जहाँ युवा भटकाव की ओर जा रहे हैं, वहीं महाराज जी के उपदेश हमें भक्ति, सेवा और संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”

महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद मंडल के सदस्यों ने इस चित्रपट को श्री राधा कृष्ण मंदिर, सिराली में भेंट किया। इस दौरान मंदिर परिसर ‘जय श्री राधे कृष्ण’ और ‘प्रेमानंद महाराज जी की जय’ के गगनभेदी जयघोषों से गूंज उठा, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया।