सिराली के सौभाग्य भायरे का इटली विश्वविद्यालय में चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर
सिराली के सौभाग्य भायरे का इटली विश्वविद्यालय में चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
7805953532
सिराली। नगर के हुकमचंद भायरे के नाति एवं आशीष भायरे के पुत्र सौभाग्य भायरे (शान भायरे) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिराली का नाम रोशन किया है। सौभाग्य का चयन यूनिवर्सिटी एमकोना, इटली में इटली सरकार की ओर से आगामी 3 वर्ष के लिए अध्ययन हेतु हुआ है।
सौभाग्य की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने भायरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सौभाग्य की इस सफलता को सिराली के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है।
