कार्यक्रम की सफलता पर नामदेव समाज समिति ने जताया आभार

भोपाल में धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि नामदेव महाराज का 755वां अवतरण दिवस

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 

भोपाल। करोंद स्थित लक्ष्मी नारायण विट्ठल नामदेव मंदिर, चंदन नगर जैन कॉलोनी में संत शिरोमणि नामदेव महाराज का 755वां अवतरण दिवस बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की भव्य सफलता को लेकर नामदेव समाज मंदिर समिति करोंद भोपाल ने सभी सामाजिक बंधुओं, मातृशक्ति एवं समिति के समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

समिति अध्यक्ष भीकम सिंह नामदेव, मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण नामदेव, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं सचिव नीलेश नामदेव, विनय नामदेव, मनोज नामदेव, संजय नामदेव, महिला अध्यक्ष ज्योति नामदेव और बुंदेल नामदेव सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

नामदेव समाज का परिचय:

संत शिरोमणि नामदेव महाराज भक्ति आंदोलन के महान संतों में से एक थे, जिन्होंने समाज में समानता, भक्ति और मानवता का संदेश दिया। नामदेव समाज आज भी उनके उपदेशों के अनुरूप सेवा, एकता और सद्भाव के मार्ग पर अग्रसर है।