वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबले 9 नवम्बर को होगा समापन समारोह
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबले 9 नवम्बर को होगा समापन समारोह
संतोष योगी की खबर 99932 68143
ग्वालियर :- ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया, एम.पी. चेप्टर द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल परिसर, ग्वालियर में चल रहे राज्य स्तरीय इंटर डिविजनल टूर्नामेंट एवं खिलाड़ियों के चयन शिविर के अंतर्गत शुक्रवार को कई रोमांचक क्रिकेट मुकाबले खेले गए। बी सी ए से कॉर्डिनेटर ज्योति वर्मा ने बताया कि “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इन मैचों में खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।आज एक मैत्री मैच का आयोजन किया गया। यह मित्रता मैच अटल बिहारी वाजपेयी ट्रेनिंग सेंटर फॉर स्टेडियम में सी डी एस और एम पी बी सी ए के बीच 5 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें एम पी बी सी ए ने जीत हासिल की।सी डी एस ने 5 ओवर में 37 रन बनाए , बी सी ए की टीम ने ये टारगेट महज 2 ओवर में ही हासिल कर मैच जीत लिया। इसके पश्चात अन्य मैचों में पहला मुकाबला टीम बी और टीम डी के बीच खेला गया। टीम बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 81 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। टीम की ओर से लखन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 38 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम डी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम बी ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए विपक्षी टीम को पराजित किया। टीम बी ने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया। टीम डी की ओर से अखिलेश ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाते हुए 17 गेंदों पर 38 रन बनाए।
दूसरे मैच में टीम ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ए ने निर्धारित ओवरों में 116 रन बनाते हुए मज़बूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से श्याम बधाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक रन बनाए और साथ ही गेंदबाज़ी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने 3 विकेट झटके और अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई।
टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने न केवल शानदार प्रदर्शन किया बल्कि दृष्टिबाधित खेलों के प्रति समर्पण और आत्मविश्वास का भी परिचय दिया। संयोजक एवं प्रवक्ता डॉ. राजीव जैन ने बताया कि “ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देने के साथ-साथ समाज में समावेश और समान अवसर की भावना को भी सशक्त करते हैं।”
इस अवसर पर ज्योति वर्मा (नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं कोषाध्यक्ष), डॉ मनीष चौधरी (सचिव) और उज्जवला राव (समन्वयक) की उपस्थिति में मैचों का संचालन किया गया।
इसी क्रम में रविवार, 09 नवम्बर 2025 को टूर्नामेंट एवं चयन शिविर का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह दोपहर 2:00 बजे से अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल परिसर, ग्वालियर में सम्पन्न होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री (उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं सामाजिक न्याय विभाग, मध्यप्रदेश शासन) उपस्थित रहेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री रुचिका चौहान, जिलाधिकारी, ग्वालियर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री महेन्द्र कुमार जैन (एडवोकेट), राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, भारतीय जैन मिलन समारोह में पधारेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजीव जैन ,ज्योति वर्मा, डॉ मनीष चौधरी और उज्जवला राव ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और खेल प्रेमियों से समारोह में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।
डॉ राजीव जैन
संयोजक एवं प्रवक्ता
ब्लाइंड क्रिकेट एसोसियन इंडिया एम पी चेप्टर भोपाल।
6260458568
