‘वंदे मातरम्’ की गूंज में डूबा भाजपा कार्यालय, कार्यकर्ताओं ने कहा – राष्ट्रहित सर्वोपरि मोहन यादव बोले – यह गीत हमारी एकता, स्वदेशी और संस्कारों की प्रेरणा है

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल।भारत के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भावनाओं से भरा स्मरणोत्सव आयोजित हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया और ‘स्वदेशी का संकल्प’ लिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक इस गीत ने करोड़ों भारतीयों को देशसेवा के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प में भी यही गीत हमारी ऊर्जा और मार्गदर्शक शक्ति है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यह गीत हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान की आत्मा है। स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ. राजकुमार मालवीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ की भावना भाजपा कार्यकर्ताओं के जीवन में राष्ट्रसेवा का प्रेरक सूत्र है।

इस मौके पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण, मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।