नगर निगम कर्मचारी कल रहेंगे हड़ताल पर पूरे शहर में नहीं होगा कोई भी काम सफाई व्यवस्था होगी प्रभावित
नगर निगम कर्मचारी कल रहेंगे हड़ताल पर पूरे शहर में नहीं होगा कोई भी काम सफाई व्यवस्था होगी प्रभावित वेतन कटौती के विरोध में नगर निगम कर्मचारी करेंगे काम बंद, संगठन ने दी चेतावनी मध्यप्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष साबिर खान ने की घोषणा
संतोष योगी की खबर
भोपाल। मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ, शाखा भोपाल की बैठक संघ कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम कर्मचारियों के वेतन भुगतान से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।
संगठन ने बताया कि निगम द्वारा कर्मचारियों को केवल 15 दिनों का ही वेतन भुगतान किया जा रहा है, जिससे कर्मचारी बेहद नाराज हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इसके विरोध में 8 नवम्बर 2025 को नगर निगम भोपाल में सभी कर्मचारी काम बंद (टूल डाउन) करेंगे।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी पूरे महीने ईमानदारी से शहर की सफाई और अन्य कार्यों में लगे रहते हैं, लेकिन उन्हें केवल 15 दिन का वेतन दिया जाना अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
