जबलपुर में तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी पर 108 कुंडीय धर्म यज्ञ का भूमिपूजन सम्पन्न
जबलपुर में तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी पर 108 कुंडीय धर्म यज्ञ का भूमिपूजन सम्पन्न
संतोष योगी की खबर 99932 68143
जबलपुर (खमहरिया)।
ग्राम खमहरिया में तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर पूज्य गुरुदेव डॉ. आशुतोष ब्रह्मचारी एवं पूज्य साध्वी श्यामा दादी के सान्निध्य व संरक्षण में आयोजित होने जा रहे 108 कुंडीय सार्वजनिक धर्म यज्ञ का भूमिपूजन विधिविधान से सम्पन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर ग्राम एवं क्षेत्र के धर्मप्रेमी बंधुओं ने बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
विजय मिश्रा, रामजी मिश्रा, शिव प्रसाद दुबे, शशिकांत दुबे, शिवकुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार पाठक, गौरीशंकर पाठक, श्रीकांत मिश्रा, मुकेश मिश्रा, गुडडा मिश्रा, प्रयाग पाठक (संजू), मनोज पाठक, रंजीत चौबे, उदित चौबे, मनोज नामदेव, उमाशंकर नामदेव, छोटेलाल भूमिया, धनीराम भूमिया, बशी भूमिया, अखलेश भूमिया, राजेश भूमिया, सुनील भूमिया, पवन भूमिया, करन भूमिया, कल्लू भूमिया, लल्लू भूमिया आदि धर्मप्रेमियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर सभी ने आगामी 108 कुंडीय सार्वजनिक धर्म यज्ञ की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।
