जाटव समाज संभागीय समिति भोपाल का भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं एवं शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित

 

 संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल/जाटव समाज संभागीय समिति भोपाल, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित “उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन 9 नवंबर 2025 (रविवार) को मानस भवन, पॉलिटेक्निक चौराहा, भोपाल में किया जाएगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और समाजसेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रीगण एवं विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

समिति के संभागीय अध्यक्ष नवीन जाटव ने बताया कि भोपाल संभाग के सभी पाँच जिलों के समाज बंधु, अधिकारी और कर्मचारी इस सम्मान समारोह में शामिल होंगे। जो शासकीय कार्यों में अपनी उत्कृष्ट दक्षता, निष्ठा और सेवा भावना से समाज का नाम रोशन कर रहे हैं, उन्हें मंच पर स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन को लेकर संभागीय प्रभारी डॉ. संतोष जाटव और अध्यक्ष नवीन जाटव ने मानस भवन पहुँचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर तुलसीराम बढ़ोतिया, प्रवीण जाटव, दीपक जाटव, जीवन जाटव, हरिदास जाटव, विमलेश जाटव, लक्ष्मी नारायण जाटव, गोवर्धन जाटव, भोजराज जाटव, गोलू जाटव, मुकाम सिंह जाटव, रोहित जाटव, रामबाबू जाटव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में संभागीय अध्यक्ष नवीन जाटव ने समाज के सभी बंधुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस गरिमामयी समारोह को सफल बनाएं।