जाटव समाज संभागीय समिति भोपाल द्वारा 9 नवंबर को मानस भवन में उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
जाटव समाज संभागीय समिति भोपाल द्वारा 9 नवंबर को मानस भवन में उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल,
जाटव समाज संभागीय समिति, भोपाल द्वारा “उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन दिनांक 9 नवंबर 2025, रविवार को मानस भवन, पॉलिटेक्निक चौराहा, भोपाल में किया जाएगा।
इस आयोजन की जानकारी भोपाल संभाग प्रभारी डॉ. संतोष जाटव और संभागीय अध्यक्ष नवीन जाटव ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि यह समारोह समाज के उन विद्यार्थियों, अधिकारी-कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित किया जा रहा है।
डॉ. संतोष जाटव ने कहा कि “इस सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और नई पीढ़ी में प्रेरणा का संचार करना है ताकि वे शिक्षा, सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ें।”
कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशासन, खेल, सामाजिक सेवा और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समारोह में समाज की एकता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर विशेष चर्चा सत्र भी रखा गया है।
संभागीय अध्यक्ष नवीन जाटव ने बताया कि समारोह में संभाग के विभिन्न जिलों — भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और विदिशा — से सैकड़ों प्रतिनिधि, वरिष्ठ समाजसेवी और युवा प्रतिभाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व विकास पर भी विशेष परिचर्चा आयोजित की जाएगी।
आयोजन में समाज के वरिष्ठजन, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
