पूज्यनीय माता श्रीमती मुलियाबाई का निधन, भजन-कीर्तन में उमड़ा श्रद्धा भाव

भोपाल हेडलाइंस | संवाददाता संजय योगी की रिपोर्ट

/खंडवा।
अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि श्री ओंकारनाथ (रूखडू नाथ) की पूज्यनीय माता श्रीमती मुलियाबाई का स्वर्गवास दिनांक 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार को हो गया। उनके निधन से संपूर्ण योगी समाज में गहरा शोक व्याप्त है।

दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दशा/घाट का आयोजन 8 नवम्बर 2025 (शनिवार) तथा पंगती का आयोजन 9 नवम्बर 2025 (रविवार) को उनके निज निवास ग्राम चैनपुर पु.आ., तहसील खालवा, जिला खंडवा (म.प्र.) में श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु एवं भजन मंडलियाँ सम्मिलित हुईं। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रूखडू योगी, ओंकार योगी, सतिश योगी, गोलू योगी, हरनाथ योगी, शांति लाल योगी, मनोज योगी, राजेश योगी जिनवाणिया ,संतोष योगी, रामनिवास योगी सुमित योगी हरि नाथ योगी विष्णु योगी कोटला खेड़ी विकेश योगी, विनोद योगी सहित समस्त योगी सेवक राम प्रमोद योगी सालकराम देवलाल रमेश परमाल जगन्नाथ भागीरथ रविंदर गणेश नाथ भगिया दैविक नाथ कैलाश योगी नामनपुर अखलेश योगी राजेश मंडलेश्वर अच्छय योगी धर्मेंद्र योगी दुर्गा योगी परिवार आदि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पूज्यनीय माता श्रीमती मुलियाबाई की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धासुमन अर्पित किए और ईश्वर से मोक्ष की प्रार्थना की।