रोटरी क्लब भोपाल हिल्स ने दिया विशेष बच्चों की प्रतिभा को रंगमंच

 

संतोष योगी की खबर 

99932 68143

 

भोपाल/रोटरी क्लब भोपाल हिल्स द्वारा रोटरी क्लब भोपाल मिडटाउन के सहयोग से विंटर गेम्स के अंतर्गत विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 400 से अधिक बच्चों ने भाग लेते हुए अपनी कल्पनाओं और रंगों के माध्यम से सुंदर, प्रेरणादायक और भावनाओं से भरी कला प्रस्तुत की। पिछले कई वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही इस पहल का उद्देश्य इन विशेष बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मुस्कान को बढ़ावा देना है। क्लब के प्रेज़िडेंट रोटेरियन हर्ष मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि इन बच्चों की हिम्मत, प्रतिभा और खुशियों से भरे चेहरे हम सभी के लिए प्रेरणा हैं और रोटरी हमेशा इनके साथ खड़ा रहेगा। सेक्रेटरी रोटेरियन कमल वाधवानी ने अभिभावकों, शिक्षकों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम के इवेंट चेयर रोटेरियन संजय गुप्ता ने बच्चों के लिए संवेदनशील, सुरक्षित और आनंदमय वातावरण सुनिश्चित किया। रोटरी क्लब भोपाल हिल्स मानव सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक समावेश की भावना के साथ विशेष बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु सतत कार्यरत है।