भोपाल में पहली बार पांच दिवसीय संगीतमय बुद्ध - कथा का आयोजन
भोपाल में पहली बार पांच दिवसीय संगीतमय
बुद्ध - कथा का आयोजन
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल: दिनांक 12 नवम्बर से 16 नवम्बर तक दिशा संगीत सेवा समिति की ओर से प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ. अम्बेडकर जयंती मैदान, सेकंड स्टॉप, तुलसी नगर भोपाल में पांच दिवसीय संगितमय बुद्ध -कथा का आयोजन किया जा रहा है। भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित *बुद्ध-कथा का पाठन बौद्धचार्या दीदी कृष्णा राही जी द्वारा किया जायेगा*। दिशा संगीत सेवा समिति के संचालक *दीपक दीवाना जी एवं नीलम बौद्ध जी* ने बताया की बुद्ध कथा का आरम्भ *बौद्ध समाज के चेयरमैन डॉ. मोहनलाल पाटिल जी द्वारा दीप प्रज्वलित प्रारंभ किया जायेगा*। मुख्य अतिथि के रुपमें मध्यप्रदेश शासन की मंत्री *मा.कृष्णा गौर* , अतिथि भोपाल की महापौर *श्रीमती मालती राय*, पार्षद *श्रीमती ब्रजला सचान* , पार्षद *श्री प्रताप वारे* जी एवं *श्री पुरुषोत्तम आठीया* जी उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में सभी समाज के वरिष्ठ समाजसेवीयों को सम्मानित किया जायेगा! *भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित बुद्ध-कथा में बुद्ध के जन्म से लेकर महापरिनिर्वाण तक उनकी जीवनी बताई जायेगी! भगवान बुद्ध का धम्म वैज्ञानिक होकर मनुष्य के लिए कल्याणकारी हैं। ऐसे धम्म के विचारों से सभी लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में सपरिवार लोगों को आमंत्रित किया गया हैं!
