टच एंड ग्लो ब्यूटी पार्लर की 25वीं सालगिरह समारोह संपन्न महिलाओं के सौंदर्य सफर ने रचा इतिहास, ग्राहकों का विश्वास बना पहचान
टच एंड ग्लो ब्यूटी पार्लर की 25वीं सालगिरह समारोह संपन्न महिलाओं के सौंदर्य सफर ने रचा इतिहास, ग्राहकों का विश्वास बना पहचान
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। कोलार स्थित टच एंड ग्लो ब्यूटी पार्लर ने अपनी 25वीं सालगिरह बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाई। सर्वधर्म कॉलोनी मेन रोड, विशाल मेगा मार्ट के पास स्थित पार्लर के इस ऐतिहासिक अवसर पर स्थानीय महिलाओं, ग्राहकों और शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
पार्लर की संचालिका शमा खान ने कहा कि, “ग्राहकों के प्यार और विश्वास ने ही हमारे 25 वर्षों के इस सुंदर सफर को यादगार बना दिया है। हर शादी, पार्टी और कार्यक्रम में टच एंड ग्लो के मेकअप की चर्चा होती रही है — यह हमारे लिए गर्व की बात है।”
कार्यक्रम में पार्लर के पुराने ग्राहकों और स्थानीय समाजसेवियों ने शमा खान को उनके निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित लकी कूपन योजना के विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट्स भी प्रदान किए गए।
पिछले 25 वर्षों में टच एंड ग्लो ने हजारों महिलाओं को सौंदर्य सेवा प्रदान कर कोलार क्षेत्र में नया मानक स्थापित किया है। उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और प्रोफेशनल सर्विस के कारण पार्लर ने क्षेत्र में विश्वसनीयता की मिसाल कायम की है।
समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि टच एंड ग्लो ब्यूटी पार्लर ने न केवल सौंदर्य जगत में बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
