दिल्ली हादसे को लेकर गोविंदपुरा युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। दिल्ली में हुई दर्दनाक घटना के विरोध और मृतकों की याद में गोविंदपुरा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर रितेश सोनी के नेतृत्व में आज एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर इंजीनियर रितेश सोनी ने कहा कि दिल्ली की यह घटना अत्यंत दुखद है और इससे पूरा देश व्यथित है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

 

कैंडल मार्च में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने भी भाग लिया और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मार्च के अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।