मानव अधिकार मिशन के राज्य संगठन सचिव कैलाश चंद्र फुलेरिया ने एसडीएम मनीषा जी को सम्मानित किया

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल हेडलाइंस शाजापुर। मानव अधिकार मिशन नई दिल्ली के राज्य संगठन सचिव कैलाश चंद्र फुलेरिया ने एसडीएम श्रीमती मनीषा जी को समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया।

मनीषा जी द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की जमीन संबंधी समस्याओं का निःस्वार्थ समाधान करने और सभी वर्गों की सहायता करने पर यह सम्मान प्रदान किया गया।

कैलाश चंद्र फुलेरिया, जो स्वयं एक दिव्यांग समाजसेवी हैं, लगातार मानव सेवा और रक्तदान शिविरों के आयोजन में सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि शाजापुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में आगामी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की गई।

कैलाश चंद्र ने कहा, “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। हर व्यक्ति को इस मानवता के कार्य में शामिल होना चाहिए।”