मानव अधिकार मिशन के राज्य संगठन सचिव कैलाश चंद्र फुलेरिया ने एसपी यशपाल राजपूत को सम्मानित किया
मानव अधिकार मिशन के राज्य संगठन सचिव कैलाश चंद्र फुलेरिया ने एसपी यशपाल राजपूत को सम्मानित किया
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल हेडलाइंस शाजापुर। समाजसेवी और मानव अधिकार मिशन नई दिल्ली के राज्य संगठन सचिव कैलाश चंद्र फुलेरिया ने जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री यशपाल राजपूत को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया।
एसपी यशपाल राजपूत ने जिले में कई मामलों का सफल खुलासा किया है, जिनमें नाबालिग लड़कियों के मामलों और मोबाइल चोरी के प्रकरणों का समाधान शामिल है। साथ ही उन्होंने शाजापुर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई है।
कैलाश चंद्र फुलेरिया ने कहा कि उन्होंने एसपी महोदय के कार्यों को देखकर प्रेरणा ली और ऐसे समर्पित अधिकारियों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
दिव्यांग होकर भी निरंतर मानव सेवा में जुटे कैलाश चंद्र फुलेरिया ने इस अवसर पर बताया कि शाजापुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एसपी राजपूत को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा दान है — यह मानवता की सच्ची सेवा है।”
