मध्य प्रदेश में मलेरिया उन्मूलन की बड़ी सफलता, EMBED कार्यक्रम के 10 वर्ष पूरे

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल हेडलाइंस 11 नवंबर 2025। मध्य प्रदेश सरकार और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) ने मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम ‘EMBED’ के 10 वर्षों की सफलता का जश्न मनाया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ऑनलाइन जुड़े, जबकि राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के तहत बताया गया कि 2015 से 2025 के बीच राज्य में मलेरिया के मामलों में 97% की कमी दर्ज हुई है। अब तक 3,000 से अधिक गांव मलेरिया-मुक्त हो चुके हैं। मध्य प्रदेश अब लो-ट्रांसमिशन जोन में शामिल है।

इस अवसर पर सप्लाई चेन ऐप और कम्युनिटी हेल्थ वालंटियर ऐप लॉन्च किए गए, जिनसे दवाओं की सप्लाई और फील्ड निगरानी को डिजिटल रूप से सशक्त बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, “यह सफलता सरकार, स्वास्थ्य विभाग और गोदरेज की मजबूत साझेदारी का परिणाम है।”

GCPL के एमडी सुधीर सितापती ने कहा, “मलेरिया में 97% कमी का अर्थ है—हर दूसरा बच्चा अब सुरक्षित है।”

कार्यक्रम में मलेरिया उन्मूलन में योगदान देने वाले आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया।