डीएफओ अनूपपुर के आदेश को निरस्त करने की कर्मचारी मंच ने मांग करी

संतोष योगी की खबर 

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग करी है कि डीएफओ सामान्य वन मंडल अनूपपुर ने कार्यवाहक प्रभार से उचचतर पद पर पदस्थ वन कर्मचारियों को पदावनत करने का आदेश जारी कर है जिसे तत्काल निरस्त किया जाए।

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि मध्य प्रदेश शासन या वन मुख्यालय भोपाल ने ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं कर है कि उच्चतर पद पर प्रभारी के रूप में पूर्व से पदस्थ वन कर्मचारियों को पदावनत किया जाए लेकिन डीएफओ अनूपपुर ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए शासन एवं वन मुख्यालय के निर्देशों के विपरीत उच्चतर पद पर कार्यवाहक के रूप में पदस्थ वन कर्मचारियों को पदावनत 

 करने का आदेश जारी कर दिया है जबकि प्रदेश के किसी भी वन मंडल में ऐसा आदेश अभी तक जारी नहीं किया है शासन एवं वन मुख्यालय के निर्देश में स्पष्ट है की पदोन्नति सेवा नियम 2025 के जारी होने के दिनांक के बाद उच्चतर पद पर कार्यवाहक के रूप में वन कर्मचारियों को पदस्थ नहीं किया जाएगा लेकिन ङीएफओ अनूपपुर ने पूर्व से पदस्थ वन कर्मचारियों को ही पदावनत करने के आदेश जारी कर दिए हैं जिस कारण प्रदेश के वन कर्मचारी में असंतोष का वातावरण निर्मित हो गया है यदि पांच दिवस के अंदर डीएफओ अनूपपुर के आदेश को निरस्त नहीं किया गया तो वन कर्मचारी मंच के नेतृत्त्व मे बन कर्मचारी आंदोलन करेंगे।

                              भवदीय 

                           अशोक पांडे

                        प्रदेश अध्यक्ष

प्रति

श्रीमान संपादक महोदय