नाथ संप्रदाय के सम्मान में अमित जोगी मैदान में — इंदौर में गुरु गोरखनाथ जी के सम्मान की उठाई दो प्रमुख मांगें
अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज की दो प्रमुख मांगें — बापट चौराहा मेट्रो स्टेशन का नाम और बाबा महाकाल लोक में गुरु गोरखनाथ जी की मूर्ति स्थापना की मांग तेज
भोपाल हेडलाइंस |संवाददाता संजय योगी की खबर
जबलपुर/उज्जैन
अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज के आराध्य देव भगवान गुरु गोरखनाथ जी के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में लाला रामस्वरूप रामनारायण पंचांग जबलपुर के संस्करण 2026 में भगवान गुरु गोरखनाथ जी की पवित्र तस्वीर प्रकाशित की गई है। यह तस्वीर पंचांग के संपादक प्रहलाद अग्रवाल जी द्वारा श्रद्धापूर्वक शामिल की गई है।
इस अवसर पर नाथ संप्रदाय के प्रमुख पीठेश्वर एवं राज्यसभा सांसद उमेश नाथ जी महाराज, अलवर के पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक बाबा बालक नाथ जी, मध्यप्रदेश शासन के नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, तथा जनता कांग्रेस (जे) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अमित जोगी ने अपने-अपने शुभकामना संदेश पत्र जारी कर पंचांग समिति और नाथ समाज को बधाई दी है।
इस अवसर पर नाथ समाज ने अपनी दो प्रमुख मांगों को पुनः मुखरता से रखा—
1. इंदौर के बापट चौराहा मेट्रो स्टेशन का नाम योग के जनक, विश्वगुरु भगवान शंकर के अवतार, महायोगी भगवान गुरु गोरखनाथ जी के नाम पर रखा जाए।
2. उज्जैन स्थित बाबा महाकाल लोक में, बाबा महाकाल के ही अवतार भगवान गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा स्थापित की जाए।
नाथ समाज का कहना है कि ये दोनों मांगें केवल समाज की नहीं, बल्कि भारतीय योग परंपरा और अध्यात्मिक विरासत के सम्मान से जुड़ी हैं। नाथ समाज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे इस विषय को शीघ्र संज्ञान में लेकर आवश्यक निर्णय लें, ताकि गुरु गोरखनाथ जी की परंपरा को उचित सम्मान मिल सके।
