मीणा समाज शक्ति संगठन का स्थापना दिवस बना संगठन विस्तार का प्रतीकमीणा समाज शक्ति संगठन में नई जिम्मेदारियों के साथ बढ़ा उत्साह और एकजुटता

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 

 

हरदा। मीणा समाज शक्ति संगठन का 17वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन के विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। संगठन की ओर से राजेश मीणा (कमताड़ी) और जितेंद्र मीणा (मिनवा) को प्रदेश उपाध्यक्ष, वहीं गौतम मीणा (गंभीर) और देवी सिंह मीणा (पहट कलां) को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही मीणा समाज शक्ति सम्मेलन हरदा की ओर से विजय मीणा (बेड़िया खुर्द) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपनी इच्छाशक्ति, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे।