कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद गोयल को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे एडवोकेट प्रदीप शर्मा शुभकामनाओं के साथ व्यक्त की दीर्घायु एवं सफलता की कामना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद गोयल को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे एडवोकेट प्रदीप शर्मा शुभकामनाओं के साथ व्यक्त की दीर्घायु एवं सफलता की कामना
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रख्यात उद्योगपति श्री गोविंद गोयल जी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट प्रदीप शर्मा ने उनके निवास पर पहुंचकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान एडवोकेट शर्मा ने गोविंद गोयल जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और निरंतर सामाजिक सेवा की कामना की। उन्होंने कहा कि गोविंद गोयल कांग्रेस पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने हमेशा संगठन को मजबूत करने और समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई है।
गोविंद गोयल ने भी प्रदीप शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “पार्टी के साथी और मित्रों का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के मार्ग पर मैं सदैव समर्पित रहूंगा।”
इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और शुभचिंतक भी मौजूद रहे, जिन्होंने गोविंद गोयल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।
