आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सज्जन सिंह परमार ने कांग्रेस को दी बधाई वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद गोयल के निवास पर पहुंचे, सौहार्द्रपूर्ण मुलाकात ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सज्जन सिंह परमार ने कांग्रेस को दी बधाई वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद गोयल के निवास पर पहुंचे, सौहार्द्रपूर्ण मुलाकात ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चा
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। प्रदेश की राजनीति में आपसी सौहार्द और संवाद का उदाहरण पेश करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री श्री सज्जन सिंह परमार ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री गोविंद गोयल के निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, जनता से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर सौहार्द्रपूर्ण चर्चा हुई। श्री परमार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद गोयल को सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में किए जा रहे उनके योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “राजनीति में संवाद और सम्मान की संस्कृति सबसे जरूरी है। मतभेद विचारों में हो सकते हैं, पर समाज और प्रदेश के हित के लिए सभी को साथ मिलकर काम करना चाहिए।”
गोविंद गोयल ने भी सज्जन सिंह परमार का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाली है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल भले अलग हों, लेकिन लक्ष्य हमेशा जनता की सेवा और प्रदेश का विकास होना चाहिए।
मुलाकात के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस बैठक को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
